Sunday, 18 October 2015

""छवि राजावत - जिसमे दिखाई देती हैं भारत के युवाओं के सोच की छवि !!""

हर शख्स को कमियां निकालना खूब आता हैं....हम हर वजह दोष ढूंढ ही लेते हैं....
और फिर दूसरों को कोस कर अपनी आत्मा को शांत कर लेते हैं...

या कहे हम अपने आप को ही ये जताने की कोशिश करते हैं की हम तो सही हैं सदा ऐसे ही होता आ रहा हैं....और आगे भी यही होगा....

कुछ गलत दिखा नही सिस्टम को कोसना चालू....

मेरा मानना हैं की हर व्यक्ति कुछ ना कुछ करके दिखाने की इच्छा रखता ही हैं......
मग़र सभी के इरादे इतने मजबूत और दिल उस तरह लग्न से अपना काम नही करता जिसे उसे अपनी मंज़िल को पाने के लिए करना चाहिए....!!

हम युवा जो देश का भविष्य हैं देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा जरूर रखते हैं.....
मगर हर व्यक्ति ये नही कर पाता....चाहे वो एक छोटे से स्तर पर ही क्यूँ ना हो...!!

ख़ास कर लड़कियां जो आज भी अपनी बात कहने में झीझकती....हमेशा अपने ख़्वाबों को पीछे रखती हैं...
मग़र हम वो काम क्यूँ करे जिसमे हम हमारा मन तक नही लगा पाती....

हम वही काम क्यूँ ना करे जिसमे हमारा मन रमता हो...क्यूँ ना हम अपने देश के लिए अपनो के लिए कुछ ऐसा करे....

जिससे हम जब भी आईने में देखे खुद को फक्र से देख सके....दिल में एक सकूँ हो की हमने अपनी ज़िन्दगी व्यर्थ नही गवाई....!! !!

हम देखते हैं अपने आस-पास ये सिर्फ बाते नही
कुछ शख्स हैं ऐसे........जो कुछ करने का जज्बा रखने के साथ उस काम को करने के लिए पूरी लग्न और  दृढ़निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं....!!

और ऐसी ही हैं ""छवि राजावत"" ....

जो कहती हैं-  ""सुन लिजिए, काम वही करेंगे जिसमेँ मन रमेगा...॥""

टोँक जिले के सोडा जैसे गांव की टीशर्ट और जींस धारी यह लड़की जब 'मैजिक' नाम के घोड़े पर सवार होकर चक्कर लगाती है, तो दरवाजे पर खड़ी औरतेँ घुंघट मेँ खिलखिलाती है!

छवि ने श्री राम लेडी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर पुणे से एमबीए करने के बाद होटल बिजनेस और एक कम्यूनिकेशन कंपनी मे सिनियर मैनेजर की नौकरी की, 
मगर जब छवि ने गांव आकर उसके वहाँ के हालात देखे तो, उसने गांव मे रहकर गांव के हालात को सुधारने और अपनेँ लोगो के लिए कुछ करने का निश्चय कर लिया!

इघर घर वालोँ ने दिक्कतो से डराया,समझाया कि गांव आकर भविष्य ना बिगाड़े..????

लेकिन उसे अपने भविष्य की चिँता कहा थी! चिँता थी तो गांव और गांव के लोगो के भविष्य की...!!

छवि के इरादे पक्के थे उसने ठान लिया था कि वह अपने लोगो के लिए कुछ करेगी!

छवि गांव आई! गांव आकर पंचायत चुनाव मेँ कूदी! और फिर सरपंच चुन ली गई!!आज वो छोटा सा सोडा गांव सम्पूर्ण सुविधा से परिपूर्ण और खुशहाल गांव है!

तो लड़कियों किससे घबराती हो, पढो-लिखो आगे बढ़ो और देश समाज के लिए कुछ ऐसा करो की मिसाल बन जाओ!!

फिर देखो कैसे सारी दुनिया तुम्हारी कदमबोसी करती हैं, याद रखना सफलता आलोचकों के भी मुंह बंद कर देती हैं!!

~~सखी~~

No comments:

Post a Comment