Thursday, 13 August 2015

कुछ इस तरह लिखती हूँ....

अश्कों की स्याही से...
खुशियों के गीत अक्सर लिखती हूँ..!!
लिखती हूँ उस मायूस कलम से...
हौसलों की कविताएं हज़ार..!!
धुंधली उन आँखों से देख..
शहर के सफ़र वो सुहाने लिखती हूँ..!!
उस खोये हुए मन से अपने..
रास्ते उस मंज़िल को पाने के लिखती हूँ..!!

~ सखी

Monday, 3 August 2015

इक चुभन...

इक आश..
इक खलिश...
इक ख़्वाहिश...
इक अरमान...
कुछ बैचेनी...
कुछ दर्द...
कई सवाल...
कई ख़्वाब...
यही सब है..
जो घर कर गए हैं..
ज़हन में...
हर रोज जो चुभ से जाते है
ज़हन में...!!
~सखी

Saturday, 1 August 2015

मिल जाए जो आसमान का इक छोटा सा टुकड़ा.... पंछी सी बन मैं स्वतंत्र जीते जाउंगी...!!

मिल जाए जो आसमां का इक छोटा सा टुकड़ा...
बन जाऊं पंछी मैं फिर उड़ती फिरूँ उस छोटे से आसमां में...!!

ना हो बंदिशे कोई, ना हो कोई रीतियाँ...
मिल जाए फिर मुस्कान मुझे, खिल जाए जिंदगानी..!!

चुन-चुन कर अपने लिए, दाना  उड़ कर लाउंगी.
भीग कर बरखा मे फिर पंख अपने फड़फड़ाउंगी...!!

देखूंगी उस छोटे से अपने आसमां से ये दुनिया सतरंगी....
सूरज से मिलकर मुस्कुराउंगी, चँदा से हाथ मिलाकर, फुर से उड़ जाउंगी....!!

खेलूंगी संग सितारों  के लुखा-छिपी..
आकाश गंगा में तैरती हुई खिल-खिलाऊँगी...
रहेगी ना फिर कोई  ख़्वाहिश, बस ऐसे ही जीते जाउंगी....!!

मिल जाए जो आसमान का इक छोटा सा टुकड़ा....
पंछी सी बन मैं स्वतंत्र जीते जाउंगी...!!

~सखी

सोचती हूँ क्या लिखूं...?? लिखूं की ना लिखूं….??

सोचती हु क्या लिखूँ..
लिखूं के ना लिखूं ...??
लिखूं तो किस पर लिखूं
कौनसे जज्बात लिखूं...??
प्यार लिखूं के तड़प लिखूं..
गम लिखूं कि खुशी लिखूं....??

अंधेरे कमरे पर लिखूं...
कि लिखूं सूरज की रोशनी पर..
लिखूं इन बंधी बेड़ियों पर...
या फिर उड़ते उस स्वतंत्र पंछी पर लिखूं...??

लिखुं नींद पर, या ख्वाबो पर लिखूं…
या ख्वाबो मे घटती उन काहानियों पर लिखूं…??
चैन पर लिखूं के सकुं पर लिखूं…
या ज़िंदगी की हकिकत पर लिखूं…??

लिखूं चांद पर या सितारों पर लिखूं…
या लिखूं सिर्फ उस खूबसूरत आसमान पे,
लिखूं बरखा पर, या बरखा मे बहते अश्को पे लिखूं…??

लिखूं सुहानी सांझ पर या, तपती उस दोपहर पर लिखूं…??
खिलती-मुस्कुराती सहर पर लिखूं या, खामोश उस काली रात पर लिखूं….??

सोचती हूँ फिर वही...क्या लिखूं...??
  लिखूं की ना लिखूं….??

~सखी