Tuesday, 17 November 2015

क्यूँ आज बेटी आई हैं......????

घर में पसरा सन्नाटा हैं साथ उदासी भी
यहां छाई हैं....
शायद आज बेटी आई हैं....!! !!

जन्म पर उसके ख़ुशी नही, इक निराशा सी छाई हैं....
लड़के के एवज में आकर, इक दया सी पाई हैं...
शायद आज बेटी आई हैं....!! !!

भेद मिटा हैं कागजों में, मग़र दिल में अभी वो पराई हैं..
सपने देखने का हक़ नही, ताने ही जीवन के हमराही हैं

रीती-रिवाज़ के नाम पर, इससे सारी ज़िन्दगी गवाई है..
अपनों से भी तो इसने बस, नसीहतें ही पाई हैं...
यहां आज बेटी आई हैं...!! !!

देवी बनी ये वेद-ग्रन्थों में मग़र, इस जहाँ में जगह ना बना पाई हैं...
तो फिर क्यूँ आज बेटी आई हैं.....??

~सखी

Sunday, 18 October 2015

""छवि राजावत - जिसमे दिखाई देती हैं भारत के युवाओं के सोच की छवि !!""

हर शख्स को कमियां निकालना खूब आता हैं....हम हर वजह दोष ढूंढ ही लेते हैं....
और फिर दूसरों को कोस कर अपनी आत्मा को शांत कर लेते हैं...

या कहे हम अपने आप को ही ये जताने की कोशिश करते हैं की हम तो सही हैं सदा ऐसे ही होता आ रहा हैं....और आगे भी यही होगा....

कुछ गलत दिखा नही सिस्टम को कोसना चालू....

मेरा मानना हैं की हर व्यक्ति कुछ ना कुछ करके दिखाने की इच्छा रखता ही हैं......
मग़र सभी के इरादे इतने मजबूत और दिल उस तरह लग्न से अपना काम नही करता जिसे उसे अपनी मंज़िल को पाने के लिए करना चाहिए....!!

हम युवा जो देश का भविष्य हैं देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा जरूर रखते हैं.....
मगर हर व्यक्ति ये नही कर पाता....चाहे वो एक छोटे से स्तर पर ही क्यूँ ना हो...!!

ख़ास कर लड़कियां जो आज भी अपनी बात कहने में झीझकती....हमेशा अपने ख़्वाबों को पीछे रखती हैं...
मग़र हम वो काम क्यूँ करे जिसमे हम हमारा मन तक नही लगा पाती....

हम वही काम क्यूँ ना करे जिसमे हमारा मन रमता हो...क्यूँ ना हम अपने देश के लिए अपनो के लिए कुछ ऐसा करे....

जिससे हम जब भी आईने में देखे खुद को फक्र से देख सके....दिल में एक सकूँ हो की हमने अपनी ज़िन्दगी व्यर्थ नही गवाई....!! !!

हम देखते हैं अपने आस-पास ये सिर्फ बाते नही
कुछ शख्स हैं ऐसे........जो कुछ करने का जज्बा रखने के साथ उस काम को करने के लिए पूरी लग्न और  दृढ़निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं....!!

और ऐसी ही हैं ""छवि राजावत"" ....

जो कहती हैं-  ""सुन लिजिए, काम वही करेंगे जिसमेँ मन रमेगा...॥""

टोँक जिले के सोडा जैसे गांव की टीशर्ट और जींस धारी यह लड़की जब 'मैजिक' नाम के घोड़े पर सवार होकर चक्कर लगाती है, तो दरवाजे पर खड़ी औरतेँ घुंघट मेँ खिलखिलाती है!

छवि ने श्री राम लेडी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर पुणे से एमबीए करने के बाद होटल बिजनेस और एक कम्यूनिकेशन कंपनी मे सिनियर मैनेजर की नौकरी की, 
मगर जब छवि ने गांव आकर उसके वहाँ के हालात देखे तो, उसने गांव मे रहकर गांव के हालात को सुधारने और अपनेँ लोगो के लिए कुछ करने का निश्चय कर लिया!

इघर घर वालोँ ने दिक्कतो से डराया,समझाया कि गांव आकर भविष्य ना बिगाड़े..????

लेकिन उसे अपने भविष्य की चिँता कहा थी! चिँता थी तो गांव और गांव के लोगो के भविष्य की...!!

छवि के इरादे पक्के थे उसने ठान लिया था कि वह अपने लोगो के लिए कुछ करेगी!

छवि गांव आई! गांव आकर पंचायत चुनाव मेँ कूदी! और फिर सरपंच चुन ली गई!!आज वो छोटा सा सोडा गांव सम्पूर्ण सुविधा से परिपूर्ण और खुशहाल गांव है!

तो लड़कियों किससे घबराती हो, पढो-लिखो आगे बढ़ो और देश समाज के लिए कुछ ऐसा करो की मिसाल बन जाओ!!

फिर देखो कैसे सारी दुनिया तुम्हारी कदमबोसी करती हैं, याद रखना सफलता आलोचकों के भी मुंह बंद कर देती हैं!!

~~सखी~~

Saturday, 17 October 2015

हजारों कुर्बानियों की कहानी ~ जौहर !!

ये चित्र 'जौहरकुण्ड' का है....॥

'जौहर' एक ऐसा शब्द है, जिसे सुनकर हमारी रुह कांप जाती है, परन्तु उसके साथ ही साथ यह शब्द 'राजस्थानी क्षत्राणियोँ' के अभूतपूर्व बलिदान का स्मरण कराता हैँ! जो जौहर शब्द के अर्थ से अनभिज्ञ हैँ उन्हेँ मेँ बताना चाहुँगी....॥

जब किसी राजस्थानी राजा के राज्य पर मुस्लिम आक्रमणकारीयोँ का आक्रमण होता तो युध्द मेँ जीत की कोई संम्भावना ना देखकर राजस्थानी क्षत्रिय और क्षत्राणी आत्म समर्पण करने के बजाय लड़कर मरना अपना धर्म समझते थे!

क्योकिँ कहा जाता है ना
              "वीर अपनी मृत्यु स्वयं चुनते है!"
                                          
इसीलिए राजस्थानी वीर और वीरांगनाए भी आत्मसमर्पण के बजाय साका (साका= केसरिया+जौहर) का मार्ग अपनाते थे!

पुरुष (क्षत्रिय) 'केसरिया' वस्त्र धारणा कर प्राणोँ का उत्सर्ग करने हेतु 'रण भूमि' मेँ उतर जाते थे!
और राजमहल की महिलाँए (क्षत्रणियाँ) अपनी 'सतीत्व की रक्षा' हेतु अपनी जीवन लीला समाप्त करने हेतु जौहर कर लेती थी!

महिलाऐं एसा इसलिए करती थी क्योँकि मुस्लिम आक्रमणकारी युध्द मेँ विजय के पश्चात महिलाओँ के साथ बलात्कार करते थे!
अत: क्षत्राणी विरांगनाएँ अपनी अस्मिता व गौरव की रक्षा हेतु जौहर का मार्ग अपनाती थी जिसमेँ वे जौहर कुण्ड मेँ अग्नि प्रज्जवलित कर धधकती अग्नि कुण्ड मेँ कुद कर अपने प्रणोँ की आहुती दे देती थी!!

जौहर के मार्ग को एक क्षत्राणी अपना गौरव व अपना अधिकार मानती थी! और यह मार्ग उनके लिए स्वाधिनता व आत्मसम्मान का प्रतिक था! ये जौहर कुण्ड एसी ही हजारोँ वीरांगनाओ के बलिदान का साक्ष्य हैँ!

नमन हे मेरा एसी क्षत्राणी विरांगनाओँ को...और गर्व है हमेँ हमारे गौरवपूर्ण इतिहास पर......गर्व हैं मुझे मैंने ऐसे  देश में जन्म लिया...॥

 ''मेरे वतन की मिट्टी के कण-कण से

खुशबू आती बलिदानों की..!! !!


जय जय राजस्थान....जय माँ भारती...!!

~~सखी~~

Wednesday, 9 September 2015

तुम स्वतंत्र जीना सिख लों....


बेड़ियों मे जकड़ी रहोगी तुम अब कब तलक..??
बंद किवाड़ मे जड़ी रहोगी कब तलक..??
कि रहोगी उस पिंजरे में बंद तुम अब कब तक...??

देखो उस आंसमान को तुम भी छुकर जरा..
सूरज की रोशनी को खुदी मे तुम भी समाओ जरा...
बादलो को खीचकर लगाओ होठों पर अपने,
और उस सहमे से मन को भी भिगलों तुम भी जरा...!!

तोड़ दो वो बेड़िया सारी, तुम भी अब परिंदों सा उड़ना सीख लो
जो कहे दिल तुम्हारा वही करना सिख लो..
मुस्कुराकर अब खुद के लिए भी तुम जीना सिख लो..!!

अब तो देख लो उस आसमान को छूकर जरा,
परिंदों की तरह अब तुम भी स्वतंत्र जीना सिख लो..!! !!

~सखी

Thursday, 13 August 2015

कुछ इस तरह लिखती हूँ....

अश्कों की स्याही से...
खुशियों के गीत अक्सर लिखती हूँ..!!
लिखती हूँ उस मायूस कलम से...
हौसलों की कविताएं हज़ार..!!
धुंधली उन आँखों से देख..
शहर के सफ़र वो सुहाने लिखती हूँ..!!
उस खोये हुए मन से अपने..
रास्ते उस मंज़िल को पाने के लिखती हूँ..!!

~ सखी

Monday, 3 August 2015

इक चुभन...

इक आश..
इक खलिश...
इक ख़्वाहिश...
इक अरमान...
कुछ बैचेनी...
कुछ दर्द...
कई सवाल...
कई ख़्वाब...
यही सब है..
जो घर कर गए हैं..
ज़हन में...
हर रोज जो चुभ से जाते है
ज़हन में...!!
~सखी

Saturday, 1 August 2015

मिल जाए जो आसमान का इक छोटा सा टुकड़ा.... पंछी सी बन मैं स्वतंत्र जीते जाउंगी...!!

मिल जाए जो आसमां का इक छोटा सा टुकड़ा...
बन जाऊं पंछी मैं फिर उड़ती फिरूँ उस छोटे से आसमां में...!!

ना हो बंदिशे कोई, ना हो कोई रीतियाँ...
मिल जाए फिर मुस्कान मुझे, खिल जाए जिंदगानी..!!

चुन-चुन कर अपने लिए, दाना  उड़ कर लाउंगी.
भीग कर बरखा मे फिर पंख अपने फड़फड़ाउंगी...!!

देखूंगी उस छोटे से अपने आसमां से ये दुनिया सतरंगी....
सूरज से मिलकर मुस्कुराउंगी, चँदा से हाथ मिलाकर, फुर से उड़ जाउंगी....!!

खेलूंगी संग सितारों  के लुखा-छिपी..
आकाश गंगा में तैरती हुई खिल-खिलाऊँगी...
रहेगी ना फिर कोई  ख़्वाहिश, बस ऐसे ही जीते जाउंगी....!!

मिल जाए जो आसमान का इक छोटा सा टुकड़ा....
पंछी सी बन मैं स्वतंत्र जीते जाउंगी...!!

~सखी

सोचती हूँ क्या लिखूं...?? लिखूं की ना लिखूं….??

सोचती हु क्या लिखूँ..
लिखूं के ना लिखूं ...??
लिखूं तो किस पर लिखूं
कौनसे जज्बात लिखूं...??
प्यार लिखूं के तड़प लिखूं..
गम लिखूं कि खुशी लिखूं....??

अंधेरे कमरे पर लिखूं...
कि लिखूं सूरज की रोशनी पर..
लिखूं इन बंधी बेड़ियों पर...
या फिर उड़ते उस स्वतंत्र पंछी पर लिखूं...??

लिखुं नींद पर, या ख्वाबो पर लिखूं…
या ख्वाबो मे घटती उन काहानियों पर लिखूं…??
चैन पर लिखूं के सकुं पर लिखूं…
या ज़िंदगी की हकिकत पर लिखूं…??

लिखूं चांद पर या सितारों पर लिखूं…
या लिखूं सिर्फ उस खूबसूरत आसमान पे,
लिखूं बरखा पर, या बरखा मे बहते अश्को पे लिखूं…??

लिखूं सुहानी सांझ पर या, तपती उस दोपहर पर लिखूं…??
खिलती-मुस्कुराती सहर पर लिखूं या, खामोश उस काली रात पर लिखूं….??

सोचती हूँ फिर वही...क्या लिखूं...??
  लिखूं की ना लिखूं….??

~सखी

Friday, 31 July 2015

इक ख्वाहिश.......

इक ख़ामोशी सी पसरी है....है इक खालीपन का सा अहसास....
होश नहीं है शायद, कुछ खोया-खोया सा है..!!
आँखों में आँसू नहीं , फिर भी एक दर्द ठहरा है ज़हन में कही...
भीड़ हैं बहुत चारों और, हैं फिर भी कही अकेले होने का अहसास...
अब मन में यही तो ख्वाहिश है...
तन्हा रहने की ख्वाहिश...
कि जहां हम हो....नहीं हो कोई और सिवा हमारे...!!
ख्वाहिश है....समंदर से आती वो ठण्डी लहरे हो,
और पैर हमारे उन्हें छू रहे हो....
जिससे सुलगते इस ज़हन में एक ठण्डी सी मासूम सी लहर दौड़ जाए....
जो दे सके एक सकुं का अहसास हमारे मन को.....!!
ख़्वाहिश है...हो हम उस राह पर जहां चारों और हो वो पीले-पीले सूखे पत्ते ...
चलते रहे जिस राह पर बेसुद हम..
आवाज हो तो सिर्फ उन पत्तो के टूटने पर होने वाली चरपर की आवाज हो..!!
साथ उन पैड़ पर बैठे उन पंछियों की चहकने की आवाज हो....सिवा उसके कुछ ना हो...!!
देख जिन को चहकते हुए लबों पर हमारे भी कुछ देर तक मुस्कान ठहरे....!!
बस अब यही ख़्वाहिश है...सिवा इसके कुछ नही..||

~सखी

Thursday, 30 July 2015

मेरा संसार.....


यह संसार मोह है माया है...नश्वर है..!!
संसार की हर वस्तु नाशवान होती है,
पर यह भी मै केसे नकार सकती हूँ कि ज्ञान की प्राप्ति भी यही होती...
सृष्टी का रचियता भी यहा आता है..
इसी रंगमंच पर इन्ही कलाकारों के बीच अपना स्वरुप निखारने.
कभी मर्यादा रखने कभी धर्म की स्थापना करने
यह संसार सुंदर है मोहक है आनन्द देता है..||
यहां का पत्ता-पत्ता डाली-डाली एक आनन्द की व्याख्या करता है..
नन्ही चिड़िया सी चंचलता...पहाडो सी अडिगता का ज्ञान यही मिलता है..
मनुष्यों का प्रेम जानवरों की सरलता..
पंछियों की कलरव..सरिताओ का कलकल..
यह मधुर गीत यही तो बुनता है...
गीता का ज्ञान पंचम वेद पुराण ...
राग भेरावी का सार यही तो मिलता है..
यहा का जल भी जीवन है...और मिट्टी से  हमारा अस्तित्व है।
हरियाली से सजे मैदान ..और इंद्रधनुष से  सजा आसमान भी यही है..!!
इसी संसार के कण-कण में परमात्मा
और जहा खुद इश्वर निवास करता है
वो संसार मिथ्या केसे हो सकता है..!!

~ पंछी

क्यूँ लिखती हूँ...?

क्यूँ लिखती हूँ..?
ये जो सवाल हैं....जिसका जवाब दे उससे पहले एक सवाल हैं...?
सवाल यही की हम क्यूँ खाते है...क्यूँ पीते हैं...??
अब कैसा सवाल हैं...?
जिसका उत्तर सभी जानते हैं....की ये सब हम जीने के लिए करते हैं...||
तो बस मैं भी लिखती हूँ जीने के लिए....सकूँ से जीने के लिए..!!
ज़हन में कभी-कभी कुछ ऐसा रच-बस जाता हैं...
या कहूँ की मेरे मन में जब कुछ ऐसा बैठ जाता है...!!
जो मुझे सकूँ से जीने नहीं देता....हा बस उसे ही कलम की नौंक से उन कागज के कोरे पन्नें पर उतार देती हूँ...!!
जो मेरे कुछ कहने से मुझ पर ना कभी नाराजगी जताते है.....और ना ही कभी मुझसे शिकायत करते है...||

" दिल के हर अहसास को अल्फ़ाजों मे बयां हम करते है...
ये जो कागज का एक टुकड़ा है...
अपनी कलम से जिस पर स्याही से
हर जज़्बात को बयां हम करते है...॥"

~सखी