Friday, 31 July 2015

इक ख्वाहिश.......

इक ख़ामोशी सी पसरी है....है इक खालीपन का सा अहसास....
होश नहीं है शायद, कुछ खोया-खोया सा है..!!
आँखों में आँसू नहीं , फिर भी एक दर्द ठहरा है ज़हन में कही...
भीड़ हैं बहुत चारों और, हैं फिर भी कही अकेले होने का अहसास...
अब मन में यही तो ख्वाहिश है...
तन्हा रहने की ख्वाहिश...
कि जहां हम हो....नहीं हो कोई और सिवा हमारे...!!
ख्वाहिश है....समंदर से आती वो ठण्डी लहरे हो,
और पैर हमारे उन्हें छू रहे हो....
जिससे सुलगते इस ज़हन में एक ठण्डी सी मासूम सी लहर दौड़ जाए....
जो दे सके एक सकुं का अहसास हमारे मन को.....!!
ख़्वाहिश है...हो हम उस राह पर जहां चारों और हो वो पीले-पीले सूखे पत्ते ...
चलते रहे जिस राह पर बेसुद हम..
आवाज हो तो सिर्फ उन पत्तो के टूटने पर होने वाली चरपर की आवाज हो..!!
साथ उन पैड़ पर बैठे उन पंछियों की चहकने की आवाज हो....सिवा उसके कुछ ना हो...!!
देख जिन को चहकते हुए लबों पर हमारे भी कुछ देर तक मुस्कान ठहरे....!!
बस अब यही ख़्वाहिश है...सिवा इसके कुछ नही..||

~सखी

Thursday, 30 July 2015

मेरा संसार.....


यह संसार मोह है माया है...नश्वर है..!!
संसार की हर वस्तु नाशवान होती है,
पर यह भी मै केसे नकार सकती हूँ कि ज्ञान की प्राप्ति भी यही होती...
सृष्टी का रचियता भी यहा आता है..
इसी रंगमंच पर इन्ही कलाकारों के बीच अपना स्वरुप निखारने.
कभी मर्यादा रखने कभी धर्म की स्थापना करने
यह संसार सुंदर है मोहक है आनन्द देता है..||
यहां का पत्ता-पत्ता डाली-डाली एक आनन्द की व्याख्या करता है..
नन्ही चिड़िया सी चंचलता...पहाडो सी अडिगता का ज्ञान यही मिलता है..
मनुष्यों का प्रेम जानवरों की सरलता..
पंछियों की कलरव..सरिताओ का कलकल..
यह मधुर गीत यही तो बुनता है...
गीता का ज्ञान पंचम वेद पुराण ...
राग भेरावी का सार यही तो मिलता है..
यहा का जल भी जीवन है...और मिट्टी से  हमारा अस्तित्व है।
हरियाली से सजे मैदान ..और इंद्रधनुष से  सजा आसमान भी यही है..!!
इसी संसार के कण-कण में परमात्मा
और जहा खुद इश्वर निवास करता है
वो संसार मिथ्या केसे हो सकता है..!!

~ पंछी

क्यूँ लिखती हूँ...?

क्यूँ लिखती हूँ..?
ये जो सवाल हैं....जिसका जवाब दे उससे पहले एक सवाल हैं...?
सवाल यही की हम क्यूँ खाते है...क्यूँ पीते हैं...??
अब कैसा सवाल हैं...?
जिसका उत्तर सभी जानते हैं....की ये सब हम जीने के लिए करते हैं...||
तो बस मैं भी लिखती हूँ जीने के लिए....सकूँ से जीने के लिए..!!
ज़हन में कभी-कभी कुछ ऐसा रच-बस जाता हैं...
या कहूँ की मेरे मन में जब कुछ ऐसा बैठ जाता है...!!
जो मुझे सकूँ से जीने नहीं देता....हा बस उसे ही कलम की नौंक से उन कागज के कोरे पन्नें पर उतार देती हूँ...!!
जो मेरे कुछ कहने से मुझ पर ना कभी नाराजगी जताते है.....और ना ही कभी मुझसे शिकायत करते है...||

" दिल के हर अहसास को अल्फ़ाजों मे बयां हम करते है...
ये जो कागज का एक टुकड़ा है...
अपनी कलम से जिस पर स्याही से
हर जज़्बात को बयां हम करते है...॥"

~सखी